मध्य प्रदेशराज्य

एमए की छात्रा ने कुएं में कूदकर की आत्महत्या, क्षेत्र में सनसनी : जांच में जुटी पुलिस

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ जिले में एक एमए की छात्रा द्वारा कुएं में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त करने का दुखद मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका पिछले कुछ समय से गंभीर मानसिक बीमारी से जूझ रही थी, जिसके चलते उसने यह आत्मघाती कदम उठाया। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची स्थानीय पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवा दिया जिसके बाद परिजनों द्वारा मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की विस्तृत जांच में जुटी है, ताकि आत्महत्या के सही कारणों का पता लगाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button