मध्य प्रदेशराज्य

सिर पर दौड़ रही हाईटेंशन लाइन : एनएच 45 और नाली निर्माण ने बढ़ाई आफत

यशभारत डिंडोरी/ करंजिया।मुख्यालय करंजिया से 4 किमी दूर ग्राम बोंदर मे नेशनल हाईवे-45 के निर्माण ,नाली व्यवस्था एव्म हाईटेंशन लाइन, ने वार्ड क्रमांक 06 के दर्जनों परिवारों की जिंदगी को दोहरे खतरे में डाल दिया है। सड़क निर्माण के बाद मुख्य मार्ग काफी ऊंचा हो गया है, जिससे रहवासियों के मकान नीचे चले गए हैं। रही-सही कसर नाली निर्माण के समुचित प्रबंधन न होने से पूरी हो गई है, जिसके चलते बारिश कापानी सीधा लोगों के घरों के भीतर घुस रहा है।

 

ग्रामीणों के सामने इस समय ‘इधर कुआँ, उधर खाई’ जैसी भयानक स्थिति निर्मित हो गई है नीचे जलभराव का तांडव हाईवे ऊंचा होने और समुचित नाली निर्माण न होने से बारिश के दौरान सड़क का पूरा पानी बहकर निचले मकानों में भर जाता है। ग्रामीणों ने अपने आवेदन में बताया कि उनके मकानों के ठीक ऊपर से बिजली की चालू हाई टेंशन लाइन गुजरी हुई है। इससे हमेशा किसी बड़े हादसे और अप्रिय घटना का खतरा बना रहता है। बारिश के मौसम में स्थिति और भी भयावह हो जाती है, क्योंकि मकानों की छतों और दीवारों में पानी भरने के कारण करंट फैलने की आशंका लगातार बनी रहती है। इससे लोगों के अनाज, कपड़े और गृहस्थी का कीमती सामान पूरी तरह बर्बाद हो रहा है। और वही दूसरी तरफ हाईटेंशन लाइनलाइन जब ग्रामीण जलजमाव की समस्या से बचने के लिए अपने मकानों की छत या दीवारों को ऊंचा उठाने का प्रयास करते हैं, तो सड़क निर्माण के समय डाली गई चालू हाईटेंशन विद्युत लाइन बिल्कुल सिर से निकलती है। ऐसे में मकान ऊंचा करते ही पलक झपकते ही भीषण हादसे या मौत का खतरा मंडराने लगता है। वार्डवासियों का कहना है कि बिजली लाइन मकानों की छतों और छज्जों से इतनी करीब होकर गुजरी है कि मानसून के दौरान दीवारों में सीपेज (नमी) आते ही पूरे घर में करंट फैलने का डर बना रहता है। बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं अपनी ही छतों पर जाने से कतरा रहे हैं। थोड़ा सा भी संतुलन बिगड़ने या लोहे की छड़/धातु का संपर्क होते ही बड़ा हादसा हो सकता है।

 

 जनहित में तत्काल हटाई जाए हाईटेंशन लाइन

वार्ड क्रमांक 06 के निवासियो ने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत करंजिया एवम जनपद पंचायत अध्यक्ष राजू उद्दे के माध्यम से जिला कलेक्टर से पुरजोर अपील की है कि इस जानलेवा हाईटेंशन लाइन को प्राथमिकता के आधार पर तत्काल प्रभाव से अन्यत्र शिफ्ट (स्थानांतरित) किया जाए। नाली निर्माण व सड़क की वजह से हो रहे जलभराव की समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए, ताकि लोग अपने मकानों को सुरक्षित रूप से ऊंचा कर सकें।

साथ ही ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते कदम नहीं उठाए गए और हाईटेंशन लाइन के कारण कोई अप्रिय घटना या जनहानि होती है, तो इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन-प्रशासन और संबंधित विद्युत विभाग की होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button