जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

बरगी बांध के मंगलवार सुबह खुलेंगे 9 गेट, नर्मदा घाटों पर 3 से 4 फीट बढ़ेगा जलस्तर

जबलपुर, यश भारत

बरगी बांध के मंगलवार सुबह खुलेंगे 9 गेट, नर्मदा घाटों पर 3 से 4 फीट बढ़ेगा जलस्तर

जबलपुर, यश भारत। रानी अवंति बाई लोधी सागर परियोजना बरगी बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने के लिए मंगलवार 18 अगस्त की सुबह 11 बजे बांध के 9 गेट खोले जाएंगे। इन गेटों को औसतन 0.78 मीटर की ऊंचाई तक खोलकर करीब 1031 क्यूमेक पानी नर्मदा नदी में छोड़ा जाएगा। इससे नर्मदा के घाटों पर जलस्तर में करीब 3 से 4 फीट की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

परियोजना प्रशासन के अनुसार सोमवार 17 अगस्त की रात 8 बजे बरगी बांध का जलस्तर 420.80 मीटर दर्ज किया गया। वर्तमान में बांध की जल उपयोगी क्षमता 2674 एमसीएम (84.08 प्रतिशत) है, जबकि बांध में पानी की आवक 1620 क्यूमेक बनी हुई है। जलभराव क्षेत्र में मौसम विभाग के पूर्वानुमान और वर्षा की स्थिति को देखते हुए बांध के जल स्तर को नियंत्रित करने का निर्णय लिया गया है। मंगलवार सुबह 11 बजे 9 जलद्वारों को 0.78 मीटर की औसत ऊंचाई तक खोलकर 1031 क्यूमेक पानी की निकासी की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button