भोपालमध्य प्रदेश

मामूली विवाद पर महिला पर ब्लेड से हमला, पांच पर मामला दर्ज

मामूली विवाद पर महिला पर ब्लेड से हमला, पांच पर मामला दर्ज

भोपाल, यश भारत। राजधानी के छोला मंदिर थाना इलाके के शंकर नगर में मामूली विवाद के चलते एक महिला पर ब्लेड से हमला कर उसे घायल करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में एक महिला सहित पांच आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
छोला मंदिर थाना पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शंकर नगर में रहने वाली पीड़ित महिला शीतल अहिरवार का क्षेत्र के ही लक्की, नीलम, बंटी, रेखा और कमल के साथ किसी बात को लेकर मामूली विवाद हो गया था। बात इतनी बढ़ी कि आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी। इसी बीच विवाद के दौरान आरोपियों ने महिला पर ब्लेड से हमला कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गई।
घटना के बाद पीड़िता ने थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पांचों नामजद आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button