भोपालमध्य प्रदेश

नशे से दूरी अभियान के तहत 6 मुकदमों वाला गांजा तस्कर गिरफ्तार, 300 ग्राम माल बरामद

नशे से दूरी अभियान के तहत 6 मुकदमों वाला गांजा तस्कर गिरफ्तार, 300 ग्राम माल बरामद

भोपाल, यश भारत। राजधानी की अयोध्यानगर थाना पुलिस ने नशे के सौदागरों के खिलाफ चलाए जा रहे नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। पुलिस ने झील नगर झुग्गी बस्ती में घेराबंदी कर एक शातिर तस्कर को गिरफ्तार किया है, जिसके कब्जे से 300 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ है। जब्त मादक पदार्थ की कीमत करीब 10 हजार रुपए आंकी गई है।
अयोध्यानगर पुलिस के मुताबिक, मुखबिर से सूचना मिली थी कि झील नगर झुग्गी बस्ती में एक व्यक्ति अवैध रूप से मादक पदार्थ की तस्करी कर रहा है। पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर आरोपी मोहन उर्फ बाला जाटव को दबोच लिया। तलाशी लेने पर आरोपी की जेब से गांजे की पुड़िया बरामद हुईं। पूछताछ में आरोपी ने कबूला कि वह जेब में गांजे की पुड़िया रखकर झुग्गी बस्तियों में घूम-घूमकर उसकी सप्लाई करता था। आरोपी ने यह गांजा भोपाल के इतवारा क्षेत्र से लाकर बेचने की बात स्वीकार की है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पकड़ा गया आरोपी मोहन उर्फ बाला एक आदतन अपराधी है, जिस पर पहले से ही मारपीट, आबकारी एक्ट और अन्य संगीन धाराओं के तहत 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। अयोध्यानगर थाना पुलिस अब इतवारा के उस मुख्य सप्लायर का पता लगा रही है जिससे आरोपी माल खरीदता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button