मध्य प्रदेशराज्य

बांध के दो गेट खोले : 4.89 क्यूमेक पानी होगा डिस्चार्ज : कैचमेंट क्षेत्र में अधिक बारिश के बाद लिया गया निर्णय, जरूरत पड़ने पर और खोले जा सकते हैं गेट

यशभारत डिंडोरी ।डिंडौरी जिले के बिलगांव जलाशय मध्यम परियोजना के अंतर्गत बिलगड़ा बांध के कैचमेंट क्षेत्र में लगातार अधिक वर्षा होने के बाद बांध से अतिरिक्त पानी की निकासी शुरू कर दी गई है। सोमवार 17 अगस्त की सुबह करीब 8 बजे बांध के दो गेट खोले गए।

 

जलाशय प्रबंधन के अनुसार गेट क्रमांक 5 और 6 को फिलहाल 5-5 सेंटीमीटर खोला गया है। दोनों गेटों से करीब 4.89 क्यूमेक पानी का डिस्चार्ज होने का अनुमान है। बांध के कैचमेंट क्षेत्र में यदि इसी तरह अधिक बारिश होती रही और जलस्तर बढ़ता है तो आवश्यकता के अनुसार गेटों को और अधिक खोला जा सकता है।

 

बांध से पानी छोड़े जाने के मद्देनजर संबंधित क्षेत्र में लोगों को सतर्क रहने की आवश्यकता है। जलाशय प्रबंधन द्वारा परिस्थितियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button