कटनी

सोशल मीडिया के माध्यम से धार्मिक भावनाओं को किया आहत, एनकेजे थाने में लिखित शिकायत, कार्रवाई की मांग

कटनी, यशभारत। सोशल मीडिया के माध्यम से इस्लाम धर्म के पैगम्बर हजरत मुहम्मद के संबंध में आपत्तिजनक एवं धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली सामग्री प्रसारित किए जाने का मामला सामने आया है, इसको लेकर एनकेजे थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई गई है। एनकेजे निवासी शेख शरीफ, शेख ऐमन, तौकीर रजा ने एनकेजे थाना प्रभारी को दी गई शिकायत में बताया है कि 1 जुलाई को दोपहर 12.34 बजे मोबाइल पर न्यूज वॉच इंडिया में नाजिया इलाही खान द्वारा इस्लाम धर्म के पैगम्बर हजरत मुहम्मद के संबंध में आपत्तिजनक, अपमानजनक एवं अशोभनीय टिप्पणियां की गई। उनका चित्रात्मक कार्टून भी प्रदर्शित किया गया, जबकि ऐसा किया जाना गलत है। उक्त सामग्री देखकर मुस्लिम समाज की धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं। शिकायत में कहा गया है कि नाजिया इलाही खान द्वारा पहले भी इसी तरह कथित आपत्तिजनक टिप्पणियां की जा चुकी हैं, जिसके कारण कई आपराधिक प्रकरण दर्ज हो चुके हैं। इसके बावजूद पुन: इसी प्रकार की सामग्री का निर्माण प्रसारण किया जाना गंभीर विषय है। पुलिस प्रशासन से सभी व्यक्तियों के विरुद्ध विधि अनुसार आपराधिक प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button