भोपालमध्य प्रदेश

विकास कार्यों में लापरवाही पर राज्यमंत्री कृष्णा गौर सख्त, अधिकारियों ठेकेदारों को चेतावनी समीक्षा बैठक में बोलीं तय समय सीमा में पूरे हों सभी प्रोजेक्ट, देरी करने वालों पर होगी कार्रवाई

Minister of State Krishna Gaur takes a tough stance on negligence in development works; warns officials and contractors. Speaking at a review meeting, she directed that all projects be completed within the stipulated timeframe and warned that action would be taken against those causing delays.

विकास कार्यों में लापरवाही पर राज्यमंत्री कृष्णा गौर सख्त, अधिकारियों ठेकेदारों को चेतावनी

समीक्षा बैठक में बोलीं तय समय सीमा में पूरे हों सभी प्रोजेक्ट, देरी करने वालों पर होगी कार्रवाई

भोपाल, यश भारत। पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने मंगलवार को मंत्रालय में गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा बैठक लेकर अधिकारियों और निर्माण एजेंसियों को स्पष्ट संदेश दिया कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही और अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी परियोजनाएं निर्धारित समय सीमा में पूरी की जाएं अन्यथा जिम्मेदार अधिकारियों एजेंसियों और ठेकेदारों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि बावड़िया कला चौराहा (अपोलो सेज अस्पताल) से आशिमा मॉल तक प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज की टेंडर प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और इसी माह के अंत तक निर्माण कार्य शुरू होने की संभावना है। इस पर राज्यमंत्री ने निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। बाबूलाल गौर सेतु बावड़िया की प्रस्तावित मरम्मत और लेफ्ट टर्न निर्माण कार्य को बारिश समाप्त होते ही प्रारंभ करने के निर्देश दिए गए। वहीं पिपलानी से खजूरी रोड निर्माण कार्य की समीक्षा के दौरान बताया गया कि अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जारी है और नाली निर्माण पूरा हो चुका है। लंबे समय से लंबित इस परियोजना पर नाराजगी जताते हुए श्रीमती गौर ने संबंधित ठेकेदार को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। खेजड़ा बरामद पहुंच मार्ग की समीक्षा के दौरान उन्होंने पहले सड़क निर्माण पूरा करने और उसके बाद विद्युत पोल शिफ्टिंग सहित अन्य कार्य कराने के निर्देश दिए। वहीं ग्लोबल स्किल पार्क के समीप पुलिया एवं सड़क निर्माण अतिक्रमण के कारण बाधित होने पर पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में शीघ्र अतिक्रमण हटाकर निर्माण कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस थाना बागसेवनिया से एचडीएफसी बैंक मार्ग गुलमोहर से आकृति इको सिटी अरविंद विहार कॉलोनी बागमुगालिया एक्सटेंशन कटारा हिल्स गायत्री विहार नंदगांव आदर्श नगर प्रधान मंडपम साधना एन्क्लेव कुंजन नगर फेस 1 से बागसेवनिया सीसी नहर रोड अवधपुरी क्रिस्टल आइडियल गेट स्वर्ण जयंती पार्क से गुलमोहर बाबरिया चौराहे से विरासा हाइट्स अयोध्या बायपास से ग्राम कोलुआ करारिया एम्स अस्पताल से डीआरएम पहुंच मार्ग तथा साकेत नगर स्थित सागर पब्लिक स्कूल से 9 बीडीए कॉम्प्लेक्स तक क्षतिग्रस्त सड़कों के निर्माण एवं मरम्मत कार्यों की भी विस्तृत समीक्षा की गई। राज्यमंत्री गौर ने कहा कि जिन परियोजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है उनका कार्य तत्काल प्रारंभ कराया जाए तथा प्रत्येक परियोजना की नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि जनसुविधाओं से जुड़े विकास कार्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता हैं और इनमें किसी भी प्रकार की ढिलाई स्वीकार नहीं की जाएगी। बैठक में लोक निर्माण विभाग नगर निगम तथा विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button