आईपीएल क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पूर्व आईपीएस पिता पर एफआईआर, बावर्ची ने लगाया मारपीट का आरोप

आईपीएल क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके पूर्व आईपीएस पिता पर एफआईआर, बावर्ची ने लगाया मारपीट का आरोप
भोपाल, यशभारत। इंडियन प्रीमियर लीग के क्रिकेटर शशांक सिंह और उनके सेवानिवृत्त आईपीएस पिता शैलेष सिंह के खिलाफ भोपाल के रातीबड़ थाने में मारपीट और जबरन पैसे ट्रांसफर कराने का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने यह कार्रवाई रीवा निवासी एक युवक की शिकायत पर की है, जो उनके घर बावर्ची के तौर पर काम करने आया था।
15 हजार महीने पर रखा था नौकरी पर
फरियादी विपेंद्र सिंह ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में बताया कि वह 25 जून को ही भोपाल आया था। उसे नीलबड़ स्थित डीपीएस तिराहे के पास मेंडोरी रोड पर रहने वाले सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी शैलेष सिंह के घर पर 15 हजार रुपए प्रति माह की पगार पर खाना बनाने की नौकरी मिली थी। तय शर्त के मुताबिक, उसे वेतन के अलावा वहां रहने और खाने की सुविधा भी दी गई थी, जिसके बाद वह वहीं रुककर काम करने लगा।
पहले ही दिन से विवाद
बावर्ची विपेंद्र का आरोप है कि शैलेष सिंह के परिवार में क्रिकेटर शशांक सिंह समेत कुल चार सदस्य हैं और वे पहले ही दिन से उसके द्वारा बनाए गए खाने और काम में कमियां निकालने लगे थे। विवाद तब बढ़ा जब 28 जून की सुबह करीब 9 बजे उसका मोबाइल फोन छीन लिया गया। जब उसने नाश्ते के समय शैलेष सिंह से अपना मोबाइल वापस मांगा, तो उन्होंने मना कर दिया। इसके बाद वह परेशान होकर अपने कमरे में चला गया।







