कटनीभोपालमध्य प्रदेश

कांग्रेस कार्यालय में लगा विशेष हृदय स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर

नागरिकों ने कांग्रेस के इस प्रयास की सराहना की, कहा- ऐसे सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य शिविरों की है आवश्यकता

कांग्रेस कार्यालय में लगा विशेष हृदय स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर

नागरिकों ने कांग्रेस के इस प्रयास की सराहना की, कहा- ऐसे सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य शिविरों की है आवश्यकता20260620 133010 scaled 20260620 134114 scaled 20260620 133013 scaled 20260620 133015 scaled 20260620 132929 scaled 20260620 134117 scaled

कटनी,यशभारत। जननायक राहुल गांधी के जन्मदिवस के अवसर पर आस्था प्लाजा स्थित जिला कांग्रेस शहर कमेटी कार्यालय, बरगवां में जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला के प्रयासों से विशेष हृदय स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नागरिकों, कांग्रेसजनों, पत्रकारों एवं समाजसेवियों ने पहुंचकर स्वास्थ्य परीक्षण कराया और विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त किया।

शिविर में ईसीजी (ECG), ब्लड शुगर (RBS), ब्लड प्रेशर एवं लिपिड प्रोफाइल जैसी महत्वपूर्ण जांचों की सुविधा उपलब्ध कराई गई। नागपुर से आए वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. निकुंज पवार ने उपस्थित लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य संबंधी मार्गदर्शन प्रदान किया।

आयोजकों के अनुसार शिविर का उद्देश्य हृदय रोगों के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा लोगों को समय पर जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर में त्वरित रिपोर्टिंग की व्यवस्था भी की गई, जिससे लोगों को जांच परिणाम शीघ्र प्राप्त हुए।

जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष एडवोकेट अमित शुक्ला ने बताया कि आमजन के स्वास्थ्य को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए इस शिविर का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल राजनीतिक गतिविधियों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाजहित और जनसेवा के कार्यों में भी निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रही है।

शिविर में पहुंचे नागरिकों ने कांग्रेस के इस जनहितैषी प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान समय में ऐसे सर्वसुविधायुक्त स्वास्थ्य शिविरों की अत्यंत आवश्यकता है, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा निःशुल्क जांच एवं परामर्श उपलब्ध कराया जाए। नागरिकों ने इस प्रकार के आयोजनों को समय-समय पर आयोजित किए जाने की अपेक्षा भी व्यक्त की।

इस अवसर पर ग्रामीण जिलाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक सौरभ सिंह, वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामनरेश त्रिपाठी, बी.एम. तिवारी, प्रशांत जायसवाल, राजेश जाटव, अजय जैसवानी, मंगल सिंह, दिग्विजय सिंह, संजय गुप्ता, श्याम यादव, रमेश अहिरवार, अजय कोल, विनोद अहिरवार, फरीद खान, इमरान खान, हर्षित मिश्रा सहित कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

शिविर में बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर विशेषज्ञ परामर्श का लाभ उठाया। आयोजन के दौरान व्यवस्थाओं की भी लोगों ने सराहना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button