भोपाल

खेल मैदान से खाकी तक का रास्ता आसान, -खिलाड़ियों के लिए पुलिस विभाग में खुले सीधे भर्ती के द्वार

खेल मैदान से खाकी तक का रास्ता आसान,

-खिलाड़ियों के लिए पुलिस विभाग में खुले सीधे भर्ती के द्वार
भोपाल, यश भारत । मध्यप्रदेश के खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को खेल उपलब्धियों के आधार पर पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी पाने का अवसर मिलेगा। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग में खिलाड़ियों की सीधी भर्ती से जुड़े नियमों में संशोधन कर नई व्यवस्था लागू कर दी है।
संशोधित प्रावधानों के तहत पुलिस विभाग में उप निरीक्षक (एसआई) के 10 पद और आरक्षक (कांस्टेबल) के 50 पद खिलाड़ियों के लिए आरक्षित किए गए हैं। लंबे अंतराल के बाद खेल कोटे से भर्ती प्रक्रिया दोबारा शुरू होने जा रही है, जिससे प्रदेश के खिलाड़ियों में उत्साह का माहौल है।
सरकारी अधिकारियों के अनुसार वर्ष 2021 में बनाए गए नियमों में कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। इन संशोधनों का उद्देश्य भर्ती प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और परिणामोन्मुख बनाना है। नई व्यवस्था के तहत खिलाड़ियों की उपलब्धियों, प्रदर्शन और पात्रता का मूल्यांकन तय मानकों के आधार पर किया जाएगा। खेल कोटे से भर्ती केवल एक बार की प्रक्रिया नहीं रहेगी। सरकार ने इसे नियमित भर्ती व्यवस्था का हिस्सा बनाने का निर्णय लिया है। इसके तहत हर वर्ष खिलाड़ियों के लिए भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, जिससे खेल प्रतिभाओं को सरकारी सेवा में अवसर मिलने की निरंतरता बनी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button