भोपालमध्य प्रदेश

मानसून की मार: बिजली गुल होने पर न घबराएं, सतर्क रहें और कर्मियों का करें सहयोग मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की एडवाइजरी, बारिश में बरतें विशेष सावधानी

मानसून की मार: बिजली गुल होने पर न घबराएं, सतर्क रहें और कर्मियों का करें सहयोग

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी की एडवाइजरी, बारिश में बरतें विशेष सावधानी

भोपाल, यश भारत। मध्य प्रदेश में मानसून की दस्तक के साथ आंधी-तूफान और तेज बारिश का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे मौसम में बिजली आपूर्ति में स्थानीय फॉल्ट और व्यवधान की घटनाएं बढ़ जाती हैं। इसे देखते हुए मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने उपभोक्ताओं के लिए विशेष एडवाइजरी जारी करते हुए सुरक्षा संबंधी सावधानियां अपनाने और बिजली कर्मचारियों का सहयोग करने की अपील की है। कंपनी का कहना है कि खराब मौसम में बिजलीकर्मी अपनी जान जोखिम में डालकर बिजली व्यवस्था बहाल करने में जुटे रहते हैं। अंधेरे और तेज बारिश के बीच लाइनकर्मी खंभों पर चढ़कर टूटे तारों, स्पार्किंग और अन्य तकनीकी खराबियों की पहचान कर उन्हें दुरुस्त करते हैं। ऐसे में बिजली गुल होने पर उपभोक्ताओं को धैर्य बनाए रखना चाहिए। भीषण गर्मी के बाद बारिश की पहली बूंदों से इंसुलेटर चटकने के कारण अर्थिंग फॉल्ट की स्थिति बन जाती है। सुरक्षा के मद्देनजर ऑटोमेटिक सिस्टम संबंधित फीडर की बिजली आपूर्ति बंद कर देता है जिससे फॉल्ट ढूंढने और सुधारने में समय लगता है। एडवाइजरी में हर घर में एमसीबी लगाने अर्थिंग की नियमित जांच कराने टूटे बिजली तारों से दूरी बनाए रखने और खुले तारों का उपयोग नहीं करने की सलाह दी गई है। पशुपालकों से पशुओं को बिजली के खंभों या स्टे वायर से न बांधने का आग्रह किया गया है। बिजली आपूर्ति बाधित होने पर उपभोक्ता 15 से 25 मिनट प्रतीक्षा करें। समस्या बनी रहने पर 1912 कॉल सेंटर व्हाट्सएप नंबर 0755-2551222 या उपाय ऐप के माध्यम से शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button