कटनी

हाइवा को रोककर 300 लीटर डीजल लूटा अज्ञात बदमाशों ने, गुलवारा ब्रिज के नीचे देर रात वारदात से सनसनी

कटनी, यशभारत। माधव नगर थाना क्षेत्र के झिंझरी पुलिस चौकी के अंतर्गत गुलवारा ब्रिज के नीचे हाइवा को रोककर 300 डीजल चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जानकारी के मुताबिक सोमवार मंगलवार की दरम्यानी रात करीब ढाई बजे एक हाइवा रेत लोडकर कटनी तरफ आ रहा था। इसी दौरान दो स्कार्पियो में 8 बदमाशों ने हाइवा को रोक लिया और चाकू की नोंक पर 300 लीटर डीजल चोरी कर लिया। बताया जाता है कि इनके बाद बदमाशों ने हाइवा के कांच तोड़ दिए और चालक से नगद रुपये भी छीन लिए। चौकी प्रभारी राजेश दुबे ने बताया कि हाइवा चालक मनोज पटेल की रिपोर्ट पर पुलिस ने इस मामले में डीजल चोरी की रिपोर्ट दर्ज की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button