भोपालमध्य प्रदेश

जनकल्याण शिविरों में 1,821 आवेदनों का मौके पर निराकरण 2,096 आवेदन प्राप्त, विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया हितलाभ वितरण

1,821 applications resolved on the spot at public welfare camps 2,096 applications received; MLA Rameshwar Sharma distributed benefits

जनकल्याण शिविरों में 1,821 आवेदनों का मौके पर निराकरण

2,096 आवेदन प्राप्त, विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया हितलाभ वितरण

भोपाल, यश भारत। मध्यप्रदेश शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के उद्देश्य से नगर निगम द्वारा शुक्रवार से तीन दिवसीय जनकल्याण शिविरों की शुरुआत की गई। निगम मुख्यालय अटल भवन सभी 21 जोन कार्यालयों तथा नरेला और हुजूर विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित शिविरों में विभिन्न योजनाओं से संबंधित कुल 2,096 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें से 1,821 आवेदनों का तत्काल निराकरण कर हितलाभ प्रदान किया गया। हुजूर विधानसभा क्षेत्र के जोन क्रमांक 18 एवं 19 में आयोजित विशेष शिविर का निरीक्षण विधायक रामेश्वर शर्मा ने किया। उन्होंने हितग्राहियों से संवाद कर विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को हितलाभ वितरित किए तथा अधिकारियों से नागरिक समस्याओं के समाधान की जानकारी ली। निगम आयुक्त संस्कृति जैन सहित जिला प्रशासन और नगर निगम के वरिष्ठ अधिकारियों ने शिविरों का अवलोकन कर अधिक से अधिक पात्र लोगों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के निर्देश दिए। शिविरों में पेंशन योजनाएं, जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र पीएम स्वनिधि संबल कार्ड श्रमिक कार्ड लाड़ली लक्ष्मी योजना किसान क्रेडिट कार्ड सहित विभिन्न विभागों से संबंधित आवेदनों का निराकरण किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button