जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

पूर्व प्रधान के बेटे की घर के बगीचे में गोली मारकर हत्या, हत्याकांड के बाद भारी तनाव

 हमलावरों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिशें

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत गोती गांव में गुरुवार को सुबह जमीनी या आपसी विवाद के चलते जघन्य हत्याकांड को अंजाम दिया गया। औद्योगिक क्षेत्र थाना अंतर्गत गोती गांव के विनोद सिंह पूर्व प्रधान हैं। बताया जा रहा है की इनके दो पुत्रों में छोटे पुत्र कुश सिंह (24) गुरुवार सुबह लगभग 11:00 बजे घर के पीछे अपने बगीचे में बैठे थे। बताते हैं कि तभी हमलावर वहां पर पहुंचे और गोली मारकर फरार हो गए। आनन फानन में घायल कुश सिंह को स्वरूप रानी चिकित्सालय में इलाज के लिए दाखिल कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजन में कोहराम मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई है। घटना स्थल पर संबंधित एसीपी सुनील कुमार सिंह दलबल के साथ स्वयं पहुंचे हुए हैं। पुलिस जमीनी विवाद सहित अन्य पहलुओं पर गहनता से जांच पड़ताल करने में जुटे हुए हैं और हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की कई टीमों का गठन कर ताबड़तोड़ दबिश जारी है।

हत्या के शक में पड़ोसी को उठाया

पूर्व प्रधान पुत्र की हत्या के संबंध में अपर पुलिस उपायुक्त यमुनानगर विजय आनंद ने मीडिया को बताया कि गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे वारदात को हत्यारे ने अंजाम दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। साक्ष्य जुटाए। डॉग स्क्वायड टीम ने मौके का निरीक्षण किया। संदेह के आधार पर पड़ोसी व्यक्ति को विरासत में लेकर पूछताछ किया जा रहा है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। इसबीच पूर्व प्रधान के बेटे के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया गया है ।
साक्ष्य संकलन: डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक टीमों ने बगीचे से फिंगरप्रिंट और खोखे बरामद किए हैं।
• टीमें गठित
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसीपी सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में चार विशेष टीमें दबिश दे रही हैं।
• सुरक्षा व्यवस्था
गांव में तनाव को देखते हुए गोती गांव और पोस्टमार्टम हाउस (मोर्चरी) पर भारी पुलिस बल तैनात है।
• कॉल डिटेल्स की जांच
पुलिस मृतक कुश सिंह के मोबाइल की कॉल डिटेल्स (सीडीआर) खंगाल रही है। ताकि आखिरी समय में संपर्क में रहे लोगों का पता चल सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button