भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में लॉन्च हुआ ठुकरा के मेरा प्यार 2 का ट्रेलर 19 जून को होगा प्रीमियर , धवल ठाकुर और संचिता बसु निभा रहे हैं मुख्य भूमिकाएं

भोपाल में लॉन्च हुआ ठुकरा के मेरा प्यार 2 का ट्रेलर

19 जून को होगा प्रीमियर , धवल ठाकुर और संचिता बसु निभा रहे हैं मुख्य भूमिकाएं

भोपाल, यश भारत। राजधानी के हयात पैलेस में सोमवार शाम ग्लैमर और उत्साह के बीच बहुप्रतीक्षित वेब सीरीज ‘ठुकरा के मेरा प्यार 2 का ट्रेलर लॉन्च किया गया। कलाकारों और मीडिया की मौजूदगी में आयोजित इस कार्यक्रम में सीरीज की कहानी किरदारों और नए सीजन की खासियतों से पर्दा उठाया गया। सीरीज का प्रीमियर 19 जून 2026 को किया जाएगा। ट्रेलर में अभिनेता धवल ठाकुर एक बार फिर कुलदीप कुमार के किरदार में नजर आए। उनका चरित्र अपने अतीत की गलतियों अपराधबोध और अधूरी भावनाओं से जूझता दिखाई देता है। सत्ता की राजनीति साजिशों और निजी रिश्तों के बीच फंसा कुलदीप इस बार और भी मुश्किल परिस्थितियों का सामना करता नजर आएगा। वहीं अभिनेत्री संचिता बसु ने शानविका चौहान के रूप में दमदार वापसी की है। ट्रेलर में उनका किरदार पहले से अधिक मजबूत निर्भीक और महत्वाकांक्षी दिखाई देता है जो सत्ता के गलियारों में अपने फैसलों से स्थापित मान्यताओं को चुनौती देता है। सीरीज की कहानी में राजनीतिक ड्रामा व्यक्तिगत प्रतिशोध भावनात्मक टकराव और विश्वासघात के कई रंग देखने को मिलेंगे। सीतापुर की पृष्ठभूमि पर आधारित यह सीजन महत्वाकांक्षा और रिश्तों के बदलते समीकरणों को नए अंदाज में पेश करेगा। ट्रेलर लॉन्च के दौरान संचिता बसु ने कहा सीजन-2 शानविका को एक ऐसे मोड़ पर लेकर जाता है जो भावनात्मक रूप से अप्रत्याशित है। वह पहले से अधिक मजबूत और सतर्क है। जब खेल में सत्ता और धोखा शामिल हो जाए तो प्यार के मायने बदल जाते हैं। इस कहानी में कोई पूरी तरह सही या गलत नहीं है और हर भावना अपने साथ एक नतीजा लेकर आती है। निर्माताओं के अनुसार ठुकरा के मेरा प्यार 2 का दायरा पहले सीजन की तुलना में कहीं अधिक बड़ा रोमांचक और खतरनाक होगा जो दर्शकों को अंत तक बांधे रखेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button