स्वच्छता, हेल्थ और सोशल पार्टिसिपेशन का ग्रैंड सेलिब्रेशन
नो-व्हीकल जोन में बदली सड़क, पेंटिंग, योग, खेल और स्वच्छता संदेश से गूंजा “मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी”

स्वच्छता, हेल्थ और सोशल पार्टिसिपेशन का ग्रैंड सेलिब्रेशन
नो-व्हीकल जोन में बदली सड़क, पेंटिंग, योग, खेल और स्वच्छता संदेश से गूंजा “मेरा शहर मेरी जिम्मेदारी”

कटनी, यशभारत। आज रविवार को नई बस्ती के शंभु टाकीज रोड़ पर ‘राहगीरी दिवस’ के आयोजन के चलते यह मार्ग कुछ घंटों के लिए पूरी तरह वाहन मुक्त रहा। यह पूरा क्षेत्र स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण के संदेशों का जीवंत मंच बन गया। बच्चों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने आयोजन को सामाजिक सहभागिता के उत्सव में बदल दिया।
कार्यक्रम में महापौर प्रीति सूरी,वनमंडलाधिकारी गर्वित गंगवार, निगमायुक्त तपस्या परिहार, भाजपा अध्यक्ष दीपक सोनी टंडन पार्षद जय नारायण निषाद सुरेंद्र गुप्ता, उमेंद्र अहिरवार, सीमा श्रीवास्तव, शकुंतला सोनी, राजेश भास्कर,श्याम निषाद, पूर्व पार्षद रज्जन जैन, नीलिमा बैनर्जी निगम उपायुक्त शैलेश गुप्ता, असित खरे, प्रियंका झारिया, राजस्व अधिकारी जागेश्वर प्रसाद पाठक, आदेश जैन सुनील सिंह, अनिल जायसवाल संजय सोनी, आलोक तिवारी ,अमित सोनी, सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। इसके साथ ही निगम के स्वच्छता ब्रांड एम्बेसडर, गणमान्य नागरिक, उद्योगपति, चिकित्सक, युवा, महिलाएं, बच्चे एवं वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। सड़क पर उतरा स्वास्थ्य और आनंद का उत्सव
नो-व्हीकल जोन में परिवर्तित इस मार्ग पर बच्चों ने चित्रकला और हॉर्स राइडिंग के माध्यम से रचनात्मकता दिखाई, युवाओं ने योग एवं व्यायाम सत्र में भाग लेकर स्वस्थ जीवनशैली का संदेश दिया तथा वरिष्ठ नागरिकों ने योगाभ्यास कर फिट रहने की प्रेरणा दी। रस्साकशी, शतरंज, कैरम, लंगड़ी, पिट्टू और चम्मच-नींबू दौड़ जैसे पारंपरिक खेलों ने माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।जुंबा सत्र और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पूरे वातावरण को ऊर्जा से भर दिया। वहीं नुक्कड़ नाटक के माध्यम से एकल-उपयोग प्लास्टिक के दुष्प्रभावों पर प्रभावी संदेश दिया गया तथा कपड़े के थैलों के उपयोग को बढ़ावा देने की अपील की गई। ‘चार डिब्बा मॉडल’ के माध्यम से कचरा पृथक्करण और इको-ब्रिक्स निर्माण की जानकारी भी दी गई।स्वच्छता का लिया सामूहिक संकल्प
महापौर प्रीति संजीव सूरी ने उपस्थित जनसमूह को स्वच्छता की शपथ दिलाई और कहा कि स्वच्छ शहर का निर्माण केवल प्रशासन नहीं, बल्कि हर नागरिक की जिम्मेदारी है। अधिकारियों ने भी स्वच्छता और स्वास्थ्य को जीवनशैली का हिस्सा बनाने पर जोर दिया।
समापन पर सम्मान और संदेश
कार्यक्रम के अंत में विजेताओं एवं स्वच्छता मित्रों का सम्मान किया गया तथा तुलसी के पौधे, कपड़े के थैले एवं पर्यावरण अनुकूल सामग्री भेंट की गई।
‘राहगीरी दिवस’ ने यह संदेश दिया कि जब पूरा शहर एक साथ आगे आता है, तो स्वच्छता, स्वास्थ्य और पर्यावरण संरक्षण एक सशक्त जन-आंदोलन का रूप ले लेते हैं।







