भोपालमध्य प्रदेश

लोकायुक्त संगठन में पुलिस अधीक्षकों के तबादले, तीन संभागों में नई पदस्थापना

सुनील पाटीदार को भोपाल संभाग की जिम्मेदारी


भोपाल,यशभारत। विशेष पुलिस स्थापना (लोकायुक्त) संगठन में प्रशासनिक कारणों से पुलिस अधीक्षकों के तबादले किए गए हैं। इस संबंध में लोकायुक्त कार्यालय द्वारा आदेश जारी कर तीन अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार भोपाल संभाग में पदस्थ पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार राठौर को स्थानांतरित कर सागर संभाग में पदस्थ किया गया है। वहीं सागर संभाग में कार्यरत पुलिस अधीक्षक योगेश्वर शर्मा को रीवा संभाग भेजा गया है। इसी क्रम में रीवा संभाग में पदस्थ पुलिस अधीक्षक सुनील पाटीदार को स्थानांतरित कर भोपाल संभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

लोकायुक्त संगठन के महा निदेशक योगेश देशमुख द्वारा जारी आदेश में कहा गया है कि संबंधित अधिकारियों को आगामी आदेश तक नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासनिक दृष्टि से किए गए इन तबादलों को संगठनात्मक व्यवस्था के तहत महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button