मध्य प्रदेशराज्य

“नशा शराब में होता तो.. नाचती बोतल :  कार पलटी, खुला अवैध शराब तस्करी का खेल: जखीरा जब्त

दमोह। “नशा शराब में होता तो.. नाचती बोतल” गीत की पंक्तियां उस समय सच साबित होती नजर आईं, जब दमोह जिले के फुटेरा चौकी क्षेत्र में एक बुलेनो कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई और उसके भीतर छिपाकर ले जाई जा रही अवैध शराब का खुलासा हो गया।

जानकारी के अनुसार, फुटेरा गांव के पास एक बलेनो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे के बाद जब आसपास के लोगों और पुलिस की नजर वाहन पर पड़ी तो कार के अंदर बड़ी मात्रा में देशी शराब भरी हुई मिली। जांच में वाहन से 21 पेटी अवैध देशी शराब बरामद की गई।
बताया जा रहा है कि शराब तस्कर हाईटेक तरीके से कार के माध्यम से अवैध शराब की तस्करी कर रहे थे, ताकि किसी को शक न हो। लेकिन सड़क हादसे ने पूरे खेल का पर्दाफाश कर दिया।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शराब से भरे वाहन को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई जा रही थी और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी। साथ ही तस्करी में शामिल आरोपियों की तलाश भी की जा रही है।
पुलिस द्वारा जब्त की गई शराब और वाहन की कीमत का आकलन किया जा रहा है। मामले में आबकारी एवं संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में अवैध शराब की गतिविधियों पर लगातार निगरानी और सख्त कार्रवाई की आवश्यकता है, ताकि ऐसे मामलों पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button