जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

एक रात में 11 ई-रिक्शा चार्जिंग परिसरों में बिजली चोरी पकड़ी गई, विभाग की लगातार कार्रवाई जारी

एक रात में 11 ई-रिक्शा चार्जिंग परिसरों में बिजली चोरी पकड़ी गई, विभाग की लगातार कार्रवाई जारी

जबलपुर, यश भारत। शहर में बिजली चोरी और मीटरों से छेड़छाड़ करने वालों के खिलाफ विद्युत विभाग ने सख्त अभियान छेड़ दिया है। लगातार तीन दिनों से चल रही विशेष जांच कार्रवाई के दौरान एक ही रात में 11 ई-रिक्शा चार्जिंग परिसरों में बिजली चोरी के मामले पकड़े गए हैं, जबकि कई स्थानों पर मीटरों से छेड़छाड़ और अनधिकृत रूप से मीटर बदले जाने की शिकायतें भी सामने आई हैं।

IMG 20260604 WA0021

अधीक्षण अभियंता संजय अरोरा ने बताया कि विभाग द्वारा Bidgely Leads सॉफ्टवेयर से प्राप्त जानकारी के आधार पर दिन और रात दोनों समय विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। पिछले तीन दिनों में संभावित 24 स्थलों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से 19 मामलों में मीटर से छेड़छाड़ अथवा अनधिकृत मीटर परिवर्तन पाया गया। संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज किए गए हैं तथा कई कनेक्शन तत्काल प्रभाव से विच्छेदित भी किए गए हैं।

रात्रिकालीन अभियान के दौरान आधारताल के मक्का नगर, नेमा गार्डन, दमोह नाका, मांडवा बस्ती, बहोराबाग और अमखेरा क्षेत्रों में ई-रिक्शा चार्जिंग परिसरों की जांच की गई। जांच में 11 स्थानों पर बिजली चोरी तथा दो स्थानों पर स्वीकृत क्षमता से अधिक लोड का उपयोग पाया गया। विभाग ने संबंधित उपभोक्ताओं के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है।

विभाग का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और बिजली चोरी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं कुछ परिसरों के बंद मिलने पर भी अधिकारियों ने निगरानी बढ़ा दी है और जल्द दोबारा जांच की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button