जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

लाडकी बहिन योजना’ में 25 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा,14 हजार ‘पुरुषों ’ से होगी सख्त वसूली

मुंबई, यश भारत

लाडकी बहिन योजना’ में 25 करोड़ रुपए का फर्जीवाड़ा,14 हजार ‘पुरुषों ’ से होगी सख्त वसूली

मुंबई, यश भारत। महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री माझी लाड़की बहिन योजना में सामने आए बड़े घोटाले पर कड़ा रुख अपनाते हुए लगभग 25 करोड़ रुपए की वसूली का फैसला लिया है। हाल ही में हुई मंत्रिमंडल बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि योजना का गलत तरीके से लाभ उठाने वाले करीब 14,000 पुरुष लाभार्थियों (जिन्हें ‘दाजी’ कहा जा रहा है) से पूरी रकम वसूली जाएगी।सरकारी जांच में सामने आया है कि इन पुरुषों ने फर्जी दस्तावेज, गलत जानकारी या तकनीकी खामियों का फायदा उठाकर महिलाओं के लिए शुरू की गई इस योजना का लाभ लिया। इस योजना के तहत पात्र महिलाओं को हर महीने 1500 रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है, लेकिन बड़ी संख्या में अपात्र लोगों ने इसमें सेंध लगा दी।

वहीं दूसरी ओर, सरकार ने मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए अपात्र ठहराई गई महिलाओं को बड़ी राहत दी है।ई-केवाईसी या अन्य तकनीकी कारणों से बाहर हुई करीब 80 लाख महिलाओं से पहले से दी गई राशि वापस नहीं ली जाएगी। सरकार का मानना है कि इनमें से कई महिलाएं अनजाने में या तकनीकी कारणों से अपात्र हुई हैं, इसलिए उनसे वसूली करना उचित नहीं होगा।
इसके अलावा, जो महिलाएं पात्र होने के बावजूद ई-केवाईसी पूरी नहीं कर पाईं, उनके लिए सरकार दोबारा केवाईसी प्रक्रिया शुरू करने जा रही है, ताकि वे योजना का लाभ ले सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button