मध्य प्रदेशराज्य

दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गए किशोर की बनी जल समाधि : क्षेत्र में हड़कंप

सतना । कोलगवां थाना क्षेत्र स्थित बदखर तालाब में एक नाबालिग डूब गया। इसके बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही परिजन, ग्रामीण और पुलिस उसकी तलाश में जुट गए। लगभग 6 घंटे की मशक्कत के बाद देर रात SDRF की टीम ने नाबालिग का शव बरामद किया।

 

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, टपरिया बस्ती, बदखर निवासी परमानंद पुत्र राम बसोर (14 वर्ष) अपने कुछ दोस्तों के साथ बदखर तालाब में नहाने गया था। जब वह रात 8 बजे तक घर नहीं लौटा तो परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू की।

 

पूछताछ करने पर परमानंद के साथ गए बच्चों ने बताया कि वह नहाते समय डूब गया था, लेकिन डर के कारण उन्होंने किसी को नहीं बताया। यह जानकारी मिलते ही परिजन सकते में आ गए और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस बल मौके पर पहुंचा और बचाव के प्रयास शुरू किए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button