भोपालमध्य प्रदेश

दाऊदी बोहरा समाज ने मस्जिदों में अदा की विशेष नमाज, अमन-चैन और तरक्की की मांगी दुआ

दाऊदी बोहरा समाज ने मस्जिदों में अदा की विशेष नमाज, अमन-चैन और तरक्की की मांगी दुआ

भोपाल, यश भारत । राजधानी भोपाल में दाऊदी बोहरा समाज ने मंगलवार को ईद-उल-अधा का पर्व धार्मिक उत्साह, सादगी और अकीदत के साथ मनाया। इस अवसर पर शहर की मस्जिदों में सुबह से ही रौनक देखने को मिली। समाजजनों ने विशेष नमाज अदा कर देश में अमन, भाईचारे और तरक्की की दुआ मांगी।

अलीगंज स्थित हैदरी मस्जिद सहित शहर की विभिन्न बोहरा मस्जिदों में सुबह से ही नमाज़ियों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। पारंपरिक परिधानों में सजे समाजजन समय पर मस्जिद पहुंचे, जहां खुतबा सुनने के बाद सामूहिक रूप से ईद की नमाज़ अदा की गई। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर वर्ग में पर्व को लेकर खास उत्साह नजर आया।

गले मिलकर दी ईद की मुबारकबाद
नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और आपसी सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया। कई स्थानों पर सामाजिक मेल-मिलाप के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जहां समाज के लोगों ने एक-दूसरे के घर पहुंचकर खुशियां साझा कीं।
त्योहार के दौरान समाजजनों में धार्मिक आस्था के साथ सामाजिक एकता और सद्भाव की झलक भी देखने को मिली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button