भोपालमध्य प्रदेश

नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

नाबालिग से दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार

भोपाल, यशभारत। राजधानी की कोलार रोड थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले एक शातिर आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपी घटना के बाद से ही पुलिस को छका रहा था और लगातार फरार चल रहा था। पुलिस ने तकनीकी सहायता और मुखबिरों के जाल की मदद से आरोपी को ललिता नगर इलाके से दबोच लिया।

थाना प्रभारी संजय सोनी ने बताया कि बीती 19 अप्रैल को पीड़िता ने अपनी मां के साथ कोलार थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पीड़िता ने बताया कि आरोपी विकास ने उसे बहला-फुसलाकर अपने घर मल्टी बासखेड़ी में बुलाया था। वहां आरोपी ने उसके साथ जबरदस्ती बलात्कार किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर जांच में लिया था।
पुलिस टीम ने तकनीकी सेल की मदद से आरोपी की लोकेशन ट्रेस की। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी विकास लवाडे को ललिता नगर से गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button