कटनी

पूरी रात चला रेस्क्यू, नहीं मिली युवक की लाश, खदान में डूबे युवक का रेस्क्यू, एसडीईआरएफ और पुलिस की टीम मौके पर

कटनी, यशभारत। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम धूरी बंधी स्थित खदान में युवक के डूबने के बाद भी उसकी लाश अब तक नहीं मिल सकी है। एसडीईआरएफ की टीम द्वारा पूरी रात रेस्क्यू किया गया। डूबे युवक की पहचान ग्राम धुरी निवासी दुर्गेश कुशवाहा पिता प्रताप कुशवाहा 26 वर्ष के रूप में की गई है। प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है तथा रेस्क्यू कार्य को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। बताया जाता है कि कलेक्टर आशीष तिवारी ने घटना की सूचना मिलने के बाद एसडीईआरएफ की टीम को तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना करने के निर्देश दिए। कलेक्टर के निर्देशानुसार प्लाटून कमांडर श्वेता गुप्ता के नेतृत्व में चार सदस्यीय एसडीईआरएफ दल आवश्यक रेस्क्यू उपकरणों के साथ मौके पर पहुंचा, साथ ही स्थानीय पुलिस बल को भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए गए। मौके पर मौजूद प्लाटून कमांडर श्वेता गुप्ता ने बताया कि धुरी.बंधी ग्राम स्थित गहरी खदान में डूबे युवक की तलाश के लिए सर्चिंग एवं रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है। खदान की गहराई जमीन स्तर से लगभग 100 फीट नीचे बताई जा रही है। संकरी जगहए अंधेरा और रात का समय रेस्क्यू कार्य को चुनौतीपूर्ण बना रहा हैए बावजूद इसके एसडीईआरएफ की टीम पूरी मुस्तैदी और सावधानी के साथ अभियान संचालित कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button