कटनी

गेहूं खरीदी में कटनी जिले को मिली बड़ी उपलब्धि

41% बढ़ा उपार्जन, 36 हजार से अधिक किसानों को मिला 278 करोड़ रुपये का भुगतान

 गेहूं खरीदी में कटनी जिले को मिली बड़ी उपलब्धि

41% बढ़ा उपार्जन, 36 हजार से अधिक किसानों को मिला 278 करोड़ रुपये का भुगतान01 2

कटनी जिले में इस वर्ष समर्थन मूल्य पर गेहूं खरीदी अभियान ने उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। 15 अप्रैल से शुरू हुए रबी विपणन वर्ष 2026-27 के तहत अब तक 36 हजार 922 किसानों से 1 लाख 97 हजार 246 मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन किया जा चुका है। यह आंकड़ा पिछले वर्ष की तुलना में 41 प्रतिशत अधिक है। अब तक किसानों को उनके गेहूं के बदले 278 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान किया जा चुका है। कलेक्टर आशीष तिवारी ने भुगतान प्रक्रिया को और तेज करने के निर्देश दिए हैं।

जिले में तहसीलवार खरीदी में ढीमरखेड़ा सबसे आगे है, जहां 8,214 किसानों से 35,409 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा गया। इसके बाद बहोरीबंद में 32,641 मीट्रिक टन और विजयराघवगढ़ में 31,347 मीट्रिक टन गेहूं का उपार्जन हुआ। इसके अलावा स्लीमनाबाद, रीठी, कटनी नगर, बरही और बड़वारा में भी खरीदी लगातार जारी है।

प्रशासन ने खरीदी केंद्रों पर किसानों के लिए पेयजल, छायादार व्यवस्था, तौल कांटे, बारदाना, इंटरनेट, कंप्यूटर और गुणवत्ता जांच जैसी सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई हैं। इस वर्ष गेहूं की खरीदी 2585 रुपये प्रति क्विंटल समर्थन मूल्य और 40 रुपये बोनस सहित कुल 2625 रुपये प्रति क्विंटल की दर से की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button