यश भारत – विश्वास की नींव में बढ़ते कदम – सुंदरकांड के साथ मनाई गई यश भारत की भोपाल में पहली वर्षगांठ
भोपाल, यशभारत।

यश भारत – विश्वास की नींव में बढ़ते कदम
– सुंदरकांड के साथ मनाई गई यश भारत की भोपाल में पहली वर्षगांठ

यश भारत भोपाल कार्यालय

यश भारत के संस्थापक आशीष शुक्ला का सम्मान करते मप्र जिझौतिया ब्राम्हण कल्याण परिषद के अध्यक्ष दिनेश तिवार, श्री भृगु भार्गव ब्राम्हण समाज के प्रदेश महसचिव डॉ अनिल भार्गव वायु, संजय शर्मा, भूपेंद्र दुबे, पंडित बच्चन आचार्य, अमित चुतर्वेदी, मदन त्रिपाठी, प्रमोद नगाइच।

यश भारत भोपाल कार्यालय में सुन्दर काण्ड पाठ करते महावीर म्यूजीकल के हिमांशु मिश्रा व साथी

भगवान का पूजन करती यशिका व श्रीमती रश्मि शुक्ला

भगवान का पूजन करतीं शाक्षी शुक्ला

भगवान का पूजन करते वरिष्ठ पत्रकार राजेश पांडे

पूजन करते पंडित श्रीकांत भार्गव

भगवान का पूजन करते वरिष्ठ पत्रकार आनंद पांडेय और रेणु पांडेय।

यश भारत कार्यालय पहुंचे जनसंपर्क अधिकारी जीएस वाधवा।

यश भारत कार्यालय भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व सीएसपी सलीम खान व उनकी पत्नी रेहाना खान।

यश भारत के प्रसार विभाग के साथियों ने यश भारत संस्थापक आशीष शुक्ला का सम्मान किया। चित्र में मोनू राजपूत एवं राकेश साहू।

यश भारत कार्यालय पहुंचे ट्रैफिक डीसीपी बसंत कुमार कौल, ट्रैफिक एसीपी विजय दुबे

सुंदर कांड पाठ करते 6वीं बटालियन के कामडेंट सिद्धार्थ चौधरी, एटीएस एसपी संजय साहू, समीप में टाइम्स के पत्रकार सुदीप मिश्रा

भाजपा क़ी प्रदेश प्रवक्ता नेहा बग्गा

पूजन करतीं टीआई शिल्पा कौरव
.jpeg)
पूजन करते संकेत नाईक
.jpeg)
यश भारत के एकाउंट जीएम आशीष तिवारी के साथ आशीष दीक्षित, अरविंद कपिल, सलमान गनी, आदित्य।
भोपाल, यशभारत। प्रदेश के प्रतिष्ठित समाचार पत्र यश भारत के भोपाल संस्करण की पहली वर्षगांठ श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण के बीच उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर सुंदरकांड पाठ, वैदिक मंत्रोच्चार और विशेष पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों, पत्रकारों और समाजसेवियों ने सहभागिता कर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाई। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजन-अर्चन से हुई। यश भारत के संस्थापक आशीष शुक्ला, श्रीमती रश्मि शुक्ला, साक्षी शुक्ला, याशिका ईशानी शुक्ला ने विधिवत पूजा-अर्चना कर संस्थान की निरंतर उन्नति, समाज की समृद्धि और जनहित की पत्रकारिता के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए इस पूजन ने पूरे परिसर को भक्तिमय वातावरण से भर दिया और उपस्थित लोगों में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। इसके बाद आयोजित सुंदरकांड पाठ ने कार्यक्रम को और अधिक आध्यात्मिक बना दिया। भक्ति और श्रद्धा से परिपूर्ण इस पाठ के दौरान पूरा परिसर भगवान श्रीराम और हनुमान के जयकारों से गूंज उठा। सुंदरकांड की मधुर और भावपूर्ण प्रस्तुति ने उपस्थित श्रद्धालुओं को आध्यात्मिक अनुभूति कराई और सभी भक्तिभाव में सराबोर दिखाई दिए।
इस अवसर पर शहर के अनेक गणमान्य नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता, पत्रकार और प्रबुद्धजन मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने यश भारत की पहली वर्षगांठ पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि निष्पक्ष, निर्भीक और जनहित की पत्रकारिता समाज को सही दिशा देने का कार्य करती है। उन्होंने कहा कि कम समय में यश भारत ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाई है और समाज के मुद्दों को प्रमुखता से उठाने का सराहनीय कार्य किया है।
अतिथियों ने यह भी कहा कि मीडिया लोकतंत्र का महत्वपूर्ण स्तंभ है और जब पत्रकारिता निष्पक्षता और जिम्मेदारी के साथ की जाती है तो वह समाज में सकारात्मक परिवर्तन का माध्यम बनती है। यश भारत द्वारा समाज और जनहित से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता देने की सराहना करते हुए उन्होंने संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सहभोज का आयोजन किया गया। उपस्थित सभी अतिथियों और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। सभी ने मिलकर संस्थान की निरंतर सफलता और प्रगति के लिए मंगलकामनाएं कीं। भक्ति, सौहार्द और उत्साह से भरे इस आयोजन ने यश भारत की पहली वर्षगांठ को यादगार बना दिया।
कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार राजेश पांडे, वरिष्ठ पत्रकार आनंद पांडेय, श्रीमती रेणु पांडेय, छटवीं बटालियन कमांडेंट सिद्धार्थ चौधरी, एटीएस एसपी संजय साहू, जनसंपर्क अधिकारी जीएस वाधवा, आशीष तिवारी, पंडित श्रीकांत भार्गव, अनूप तिवारी, मुकेश नवेरिया, प्रमोद नगाइच, आदित्य तिवारी, आशीष दीक्षित, अरविद कपिल, विवेक खरे, संकेत नाइक, सलमान गनी, राकेश साहू, मोनू राजपूत, अजय पटेल, सोनू पाल, मनोज उपाध्याय, वरिष्ठ पत्रकर अमित कुमार पांडे, अमित दुबे, मोहम्मद सलमान खान, रोहित गुप्ता, आशीष श्रोती, प्रकाश व्यास, साक्षी त्रिपाठी, शिल्पा कौरव थानाप्राभारी बजरिया, सलीम खान रिटा सीएसपी, खालिद खान, अशरफ अली, नेहा बग्गा भाजपा प्रदेश प्रवक्ता, सीआईडी थाना प्रभारी भूपेंद्र गुर्जर, विवेक सिंह प्राचार्य शासकीय आईटीआई भोपाल, अंचल शुक्ला प्राचार्य आईटॉट, अभिषेक श्रीवास्तव प्राचार्य शासकीय आईटीआई बैरसिया, पुलिस पीआरओ नवीन वर्मा, वरिष्ठ पत्रकार देवेंद्र अडलक, सुदीप मिश्रा, दीपक द्विवेदी, हर्ष शर्मा, ट्रैफिक डीसीपी बसंत कुमार कौल, ट्रैफिक एसीपी विजय दुबे, डॉ रघवेंद्र, डॉ शिवेंद्र रस्तोगी, डॉ अमित पाठक, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान, साइबर थाना प्रभारी सुरेश फरकले, दीपक डेहरिया टीआई, नगर निगम से आनंद बिछले, वरिष्ठ पत्रकार बृजेंद्र ऋश्श्विर, दिनेश तिवारी अध्यक्ष मप्र जिझौतिया ब्राम्हण कल्याण परिषद, डॉ अनिल भार्गव वायु प्रदेश महासचिव श्री भृगु भार्गव ब्राम्हण समाज, संजय शर्मा, भूपेंद्र दुबे, पंडित बच्चन आचार्य, अमित चुतर्वेदी, मदन त्रिपाठी, हिमांशु मिश्रा महावीर म्यूजीकल कोलार रोड, संदीप अग्रवाल जबलपुर, शिरिष त्रिपाठी, राजीव अग्रवाल, देवेंद्र दुबे, अमित नाथ, उमेश नामदेव, यश भारत के प्रसार विभाग से ओमप्रकाश केवट, अशोक सिंह, शहीद खान, सचिन शर्मा, दीपक सिंह, सुमित पटेल, सत्यम शर्मा, मोहित, कुल्दीप, दिनेश जोशी, मनोहर जोशी, शैलेंद्र सिंह ठाकुर, ललित करनानी, विपिन सक्सेना, वीरू प्रजापति सहित अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।







