कटनी

नाबालिग की शादी का विरोध करने पर कुल्हाड़ी से हमला, पन्ना जिले के सलेहा थाना क्षेत्र का मामला, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

कटनी/पवई, यशभारत। पन्ना जिले के सलैहा थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामबिल्हाखुर्द में नाबालिग लडक़ी की शादी का विरोध करने पर आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। एसपी निवेदिता नायडू के निर्देशन के मार्गदर्शन में सलेहा पुलिस ने हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि 14 मई को ग्राम बिल्हाखुर्द निवासी इमरती बाई लोधी ने रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि उनके जेठ राजकुमार लोधी अपनी नाबालिग लडक़ी की शादी कर रहे थे, जिसका विरोध उनके परिवार द्वारा किया जा रहा था। इस बात को लेकर राजकुमार परिवार से रंजिश रखता था। 13 मई की रात 7.30 बजे नन्हेलाल लोधी घर के बाहर टहल रहे थे, तभी आरोपी राजकुमार कुल्हाड़ी लेकर आया तथा गाली गलौज करते हुए कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। बीच-बचाव करने पहुंचे प्रदीप लोधी पर भी आरोपी ने कुल्हाड़ी से हमला किया। घटना के बाद घायलों को अस्पताल भेजा गया। रिपोर्ट पर पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध किया। विवेचना के दौरान आरोपी राजू प्रसाद लोधी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद आरोपी की निशानदेही पर आरोपी के कब्जे से खून लगी शर्ट एवं दाहिने पैर का खून लगा सफेद रंग का जूता भी जप्त किया गया है।
इनकी रही सराहनीय भूमिका
कार्रवाई में थाना प्रभारी सलेहा बलबीर सिंह, एएसआई भैयामन सिह, प्रधान आरक्षक आदित्य कुशवाहा, राजेश प्रजापति, रियाज मोहम्मद, धन सिंह, आरक्षक बबलू पटेल, जितेन्द्र जौनवार, जितेन्द्र सिंह, विनय वर्मा, भरत पाण्डेय, शैलेन्द्र अहिरवार व वाहन चालक अशोक चौरसिया का सराहनीय योगदान रहा।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button