भोपालमध्य प्रदेश

लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपए

लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी, 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में पहुंचे 1500 रुपए

भोपाल यश भारत। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नरसिंहपुर जिले से लाड़ली बहना योजना की 36वीं किस्त जारी कर दी। योजना के तहत प्रदेश की करीब 1.25 करोड़ महिलाओं के बैंक खातों में 1500 1500 रुपए की राशि ट्रांसफर की गई है। राज्य सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के माध्यम से महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है। किस्त जारी होने के बाद महिलाओं में उत्साह का माहौल देखने को मिलता है। लाभार्थी महिलाएं अपने बैंक खाते, मोबाइल मैसेज, नेट बैंकिंग, एटीएम और संबंधित बैंक शाखा के माध्यम से राशि की जानकारी प्राप्त होती हैं। इसके अलावा योजना से जुड़ी जानकारी और भुगतान की स्थिति आधिकारिक पोर्टल पर भी देखी जा सकती है। सरकार का कहना है कि योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत करना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button