कटनी

खेल मनोरंजन नहीं, अनुशासित जीवन का आधार, यूनिटी क्लब द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन

कटनी, यशभारत। फॉरेस्टर प्ले ग्राउंड में यूनिटी क्रिकेट क्लब कटनी द्वारा आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह बड़े ही उत्साह, गरिमा एवं खेल भावना के वातावरण में सम्पन्न हुआ। प्रतियोगिता के समापन अवसर पर जिले के अनेक खेलप्रेमी एवं युवा खिलाड़ी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में साक्षी शुक्ला उपस्थित रहीं। समापन समारोह के दौरान प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाडिय़ों एवं विजेता टीमों को ट्रॉफी मेडल एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। खिलाडिय़ों के सम्मान के दौरान मैदान तालियों की गूंज से भर उठा और खिलाडिय़ों में विशेष उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता में शामिल सभी टीमों ने अनुशासन एवं खेल भावना का परिचय देते हुए शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक विश्वकर्मा ने कहा कि खेलकूद केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ शरीर, मजबूत मानसिकता और अनुशासित जीवन का आधार है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं ग्रामीण एवं शहरी प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने का बेहतर मंच प्रदान करती हैं। विशिष्ट अतिथि साक्षी शुक्ला ने खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देने में खेलों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उन्होंने खिलाडिय़ों को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन करने के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर विरेंद्र तिवारी एवं आयोजन समिति के सदस्यों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा प्रतियोगिता के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के अंत में खिलाडिय़ों एवं अतिथियों ने खेल भावना को आगे बढ़ाने एवं युवाओं को खेलों के प्रति प्रेरित करने का संकल्प लिया।
्र

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button