शादी का झांसा देकर युवती से पांच साल तक दुष्कर्म, मामला दर्ज

शादी का झांसा देकर युवती से पांच साल तक दुष्कर्म, मामला दर्ज
भोपाल, यशभारत। राजधानी के कमला नगर थाना इलाके में शादी का झांसा देकर एक युवती के साथ लंबे समय तक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के मुताबिक, अंबेडकर नगर निवासी एक 34 वर्षीय युवती ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि आरोपी सुरेंद्र राय ने उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया था। आरोपी पिछले 5 साल से युवती को शादी का झांसा दे रहा था और इसी बहाने उसने कई बार युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। जब भी युवती शादी के लिए कहती, आरोपी टालमटोल कर देता था।
हाल ही में जब युवती ने शादी के लिए ज्यादा दबाव बनाया, तो आरोपी ने शादी करने से साफ इंकार कर दिया। इसके बाद पीड़िता को अपने साथ हुए धोखे का एहसास हुआ और उसने पुलिस की शरण ली। कमला नगर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर आरोपी सुरेंद्र राय के खिलाफ बलात्कार की धाराओं में एफआईआर दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि आरोपी फिलहाल फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।







