कटनी

बरही में चोर…मचाए शोर, ज्योति इलेक्ट्रिकल शॉप में सेंधमार, मोटर वाइंडिंग दुकान का ताला तोडक़र लाखों का सामान ले उड़े चोर

बरही, यशभारत। नगर के खितौली मार्ग स्थित दिलीप सोनी उर्फ पप्पू की ज्योति इलेक्ट्रिकल शॉप में सेंधमारी करते हुए अज्ञात चोरों ने हजारों रुपए कीमती मोटर वाइंडिंग की सामाग्री तार पार कर दिए। अज्ञात चोरों ने दुकान में देर रात धाबा बोलते हुए चोरी की बेखौफ वारदात को अंजाम दे दिया है। पीडि़त द्वारा वारदात की इत्तला बरही थाना पुलिस को दे दी है। गौरतलब है कि बरही नगर मे पूर्व में भी आधा दर्जन मोटर वाइंडिंग दुकानों को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाया है, लेकिन चोरी का पर्दाफाश न होने से अज्ञात चोरों के हौसले बुलंद है। बाइंडिंग दुकान में चोरी की यह पहली वारदात नही है। आरोप है कि नगर में कबाड़ चोर इस तरह की वारदात की अंजाम दे रहे हैए जो बाहरी नही बल्कि नगर के ही कबाड़ी चोर है, चोरी का माल आसानी से कबाडिय़ों के दुकानों में खप जाने से कबाड़ चोर बेखौफ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button