मध्य प्रदेशराज्य

AI से फर्जी अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग : प्रेम प्रस्ताव ठुकराने के बाद आरोपी ने बनाया नाबालिग को शिकार, जेवरात ठगे

ग्वालियर । मुरार क्षेत्र में ‘आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस’ के माध्यम से गंभीर क्राइम का मामला सामने आया है, यहां 17 वर्षीय छात्रा को फर्जी अश्लील वीडियो के जरिए ब्लैकमेल कर उससे गहने ऐंठ लिए गए। आरोपी ने पहले प्रेम प्रस्ताव रखा था लेकिन नाबालिग ने जब उसे नकार दिया, इसके बाद बदला लेने के लिए आरोपी ने यह घातक कदम उठाया। फिलहाल आरोपी फरार है जिसके चलते पुलिस लगातार आरोपों की तलाश में जुटी है।

 

बताया जा रहा है कि मुरार निवासी 12वीं की छात्रा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि उसके पिता की सदर बाजार में दुकान है, जहां युवक काम करता है। छात्रा के अनुसार, वह बारादरी क्षेत्र में कोचिंग के लिए जाती थी और फरवरी 2026 से आरोपी उसका पीछा करने लगा। कई बार रास्ते में छेड़छाड़ भी की गई।

 

प्रेम प्रस्ताव ठुकराने पर आरोपी ने AI तकनीक से उसका फर्जी आपत्तिजनक वीडियो तैयार किया और उसे वायरल करने की धमकी देकर 15 हजार रुपए की मांग की। डर के चलते छात्रा ने पहले पिता को जानकारी दी, जिन्होंने आरोपी को समझाया, लेकिन कुछ दिन बाद उसने फिर धमकाना शुरू कर दिया।

 

लगातार दबाव और बदनामी के डर से छात्रा ने घर से दो मंगलसूत्र और एक जोड़ी कड़े निकालकर आरोपी को दे दिए। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button