जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

राजस्व संरक्षण में बड़ी सफलता: जबलपुर परिवहन उड़नदस्ते ने वसूला ₹41.84 लाख का राजस्व

जबलपुर। मध्य प्रदेश शासन के निर्देशानुसार संभागीय परिवहन सुरक्षा उड़नदस्ता जबलपुर द्वारा मार्च माह में चलाए गए विशेष राजस्व वसूली एवं सघन जांच अभियान में बड़ी सफलता हाथ लगी है। उड़नदस्ता प्रभारी राजेंद्र साहू के नेतृत्व में टीम ने मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए कुल 795 वाहनों पर शिकंजा कसा, जिससे शासन को 41 लाख 84 हजार रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ। इस अभियान के दौरान टीम ने 91 वाहनों से मौके पर कर और शमन शुल्क वसूला, वहीं 704 वाहनों पर नियमों के उल्लंघन के चलते 38.49 लाख रुपये का ऑनलाइन जुर्माना अधिरोपित किया।

IMG 20260404 WA0114

अभियान के दौरान मुख्य रूप से वाहनों के परमिट, फिटनेस, टैक्स, बीमा और ओवरलोडिंग जैसे वैधानिक दस्तावेजों की कड़ाई से जांच की गई। विभाग का उद्देश्य दंडात्मक कार्रवाई के साथ-साथ वाहन संचालकों को परिवहन नियमों के प्रति जागरूक करना भी रहा। इस सक्रियता से यह स्पष्ट संदेश दिया गया है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। राजस्व संरक्षण और सड़क सुरक्षा के प्रति समर्पित इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में परिवहन उप निरीक्षक अक्षय पटेल सहित आरक्षक इम्तियाज़ हुसैन, आशुतोष मोधे, पीयूष मरावी, अविनाश जायसवाल और अन्य टीम सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button