Delhiजबलपुरदेशमध्य प्रदेश

टूटे बिजली तार से लगी भीषण आग, 5 एकड़ गेहूं की फसल जलकर राख 

 ग्रामीणों की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

 जबलपुर, यशभारत।  पनागर के ग्राम सिमरा (खिरिया) में गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे खेतों में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हुआ। इस घटना में किसान धरम चंद्र पटेल एवं शत्रुघ्न पटेल की लगभग पांच एकड़ गेहूं की खड़ी फसल जलकर पूरी तरह राख हो गई।

ग्रामीणों के अनुसार, खेतों के ऊपर से गुजर रही 11 केवी बिजली लाइन का तार अचानक टूटकर खेत में गिर गया, जिससे शॉर्ट सर्किट हुआ। इस दौरान निकली चिंगारी ने खेत में आग लगा दी। तेज हवा के चलते आग तेजी से फैलती हुई गेहूं की फसल तक पहुंच गई और देखते ही देखते बड़ा क्षेत्र इसकी चपेट में आ गया।

1775135575 WhatsApp Image 2026 04 02 at 18.37.50 (1)

समय रहते काबू, टला बड़ा नुकसान

आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के गांवों से करीब 200 ग्रामीण—जिनमें युवा, बुजुर्ग और महिलाएं शामिल थीं—मौके पर पहुंचे। लगभग 20 ट्रैक्टरों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ग्रामीणों ने बताया कि यदि समय रहते आग नहीं बुझाई जाती, तो आसपास की हजारों एकड़ फसल जलकर राख हो सकती थी।

जर्जर बिजली लाइन बनी हादसे की वजह

ग्रामीणों ने विद्युत विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि गांव और खेतों में बिछी बिजली लाइन कई वर्षों पुरानी और जर्जर हो चुकी है। जगह-जगह तार टूटे हुए हैं। करीब 6 माह पहले भी इसी तरह तार टूटकर गिरा था, जिसकी शिकायत कई बार विभाग से की गई, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button