जबलपुरमध्य प्रदेश

रेलवे अस्पताल के आईसीयू यूनिट के एसी यूनिट में भड़की आग,कंप्रेसर से गैस रिलीज होने से हुई घटना

समय रहते आग पर काबू पा लिया गया

जबलपुर यशभारत। आज सुबह रेलवे अस्पताल में उस समय अफ़रा-तफ़री का माहौल निर्मित हो गया जब कंप्रेसर से गैस रिलीज से आईसीयू यूनिट के एसी यूनिट में आग आग लग गई हालांकि समय रहते आग पर काबू पा लिया गया। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक प्रातः 8:17 बजे प्राइवेट सिक्योरिटी गार्ड हेमंत कुमार ने रेलवे सुरक्षा बल को सूचना दी कि रेलवे चिकित्सालय के आईसीयू यूनिट में आग लग गई है।

उक्त सूचना पर सहायक उप निरीक्षक धीरज कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे तो देखा रेलवे चिकित्सालय के सेकंड फ्लोर पर बने एसी यूनिट रूम मैं आग लग गई थी जिसे फायर एक्सटिंग्यूसर की मदद से आग पर काबू पा लिया गया है।मौके पर इंजीनियरिंग विभाग के टेक्नीशियन ऋषभ शर्मा एवं टेक्नीशियन जोगेंद्र विश्वकर्मा मौके पर मिले उनके द्वारा बताया गया कि एसी के कंप्रेसर से गैस रिलीज हो रही है। अभी कोई खतरे की बात नहीं है। तथा आईसीयू इंचार्ज श्रीमती रीता पटेल से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि आग लगने पर आग पर काबू पा लिया गया किसी प्रकार से कोई भी मरीज कर्मचारी एवं स्टाफ घायल आदि नहीं हुआ है। सभी सुरक्षित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button