भोपालमध्य प्रदेश

सोनिया गांधी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दरगाह पर चादर चढ़ाकर कांग्रेसियों ने मांगी दुआ बाबा जलाल शाह दरगाह में सामूहिक प्रार्थना, देशहित में उनके योगदान को बताया महत्वपूर्ण

Congress members offered prayers for Sonia Gandhi's speedy recovery by offering a chadar at the dargah. Mass prayers were held at Baba Jalal Shah Dargah, calling her contribution to the nation's welfare significant.

सोनिया गांधी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दरगाह पर चादर चढ़ाकर कांग्रेसियों ने मांगी दुआ

बाबा जलाल शाह दरगाह में सामूहिक प्रार्थना, देशहित में उनके योगदान को बताया महत्वपूर्ण

भोपाल, यश भारत न्यूज

भोपाल में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर माता मंदिर स्थित बाबा जलाल शाह दरगाह पर चादर चढ़ाकर विशेष दुआ की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे और उन्होंने उनकी लंबी उम्र व उत्तम स्वास्थ्य के लिए सामूहिक प्रार्थना की। कार्यक्रम के दौरान नेताओं ने कहा कि सोनिया गांधी का राजनीतिक और सामाजिक जीवन देश के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण रहा है। उन्होंने कठिन परिस्थितियों में पार्टी का नेतृत्व करते हुए देश की सेवा की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कामना की कि वे जल्द ही पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर पुन सक्रिय रूप से जनसेवा में जुटें। नेताओं ने बताया कि इसी उद्देश्य से विभिन्न स्थानों पर धार्मिक अनुष्ठान और प्रार्थनाएं आयोजित की जा रही हैं, ताकि उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की जा सके। इस अवसर पर पूर्व मंत्री पीसी शर्मा कार्यवाहक मो. शावर, पूर्व महामंत्री मुजाहिद सिद्दीकी, दरगाह खादिम अनवर अली, निकेश चौहान, तालिब अली, वीरेंद्र मिश्रा, इमरान, सादिक खान, प्रकाश तारे, मो. हारून, दिल्लू भाई, अंकित साहू और आसिफ अली सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button