मध्य प्रदेशराज्य

लापता आउटसोर्स कर्मचारी का शव पेड़ से लटका मिला : एक हफ्ते पहले पारिवारिक विवाद के बाद घर से निकला था… जांच जारी 

मंडला lजिले के नैनपुर थाना क्षेत्र में एक लापता युवक का शव पेड़ से लटका मिला है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान झनक लाल उइके के रूप में हुई है। वह मूल रूप से बालाघाट जिले के परसवाड़ा का निवासी था, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से नैनपुर के वार्ड नंबर 14 में अपने ससुराल में रह रहा था। झनक लाल एक आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्यरत था। बताया जा रहा है कि किसी पारिवारिक विवाद के बाद झनक लाल 12 मार्च से लापता था।

उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट नैनपुर थाने में दर्ज कराई गई थी, जिसके बाद पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। शुक्रवार को वन ग्राम इमली खेड़ा धनोरा के जंगल में उसका शव एक पेड़ से लटका हुआ मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button