गोटेगांव/नरसिंहपुरl नरसिंहपुर में कार चढ़ा कर घायल कर आरोपी गणों ने गोली मारकर युवक को घायल कर दिया जिसकी दर्दनाक मौत हो गई l माननीय न्यायालय ने आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है l
विद्वान चतुर्थ अपर सत्र न्यायाधीश श्री राममनोहर दांगी के न्यायालय द्वारा सत्र प्रकरण क्रमांक 55/24 में आरोपीगण (1. )ब्रजलाल उर्फ बिरजू आत्मज रामप्रसाद मलाह (2 ) जागेश्वर आत्मज ब्रजलाल मलाह (3) ओंकार आत्मज रामसहाय मलाह (4) रामजी आत्मज रामसहाय मलाह सभी निवासी गंगई कला, थाना गोटेगाँव को धारा 302 भादंसं के आरोप में आजीवन कारावास तथा 1000-1000/- अर्थदंड एवम् धारा 307 भादंसं के आरोप में 10-10 वर्ष सश्रम कारावास एवम् 1000-1000/- अर्थदण्ड से दंडित करने का निर्णय पारित किया।
संक्षेप में अभियोजन की कहानी इस प्रकार है कि सीताराम और डोरीलाल मलाह मोटरसाइकिल से गोटेगाँव से अपने घर गंगई कला वापिस आ रहे थे तभी रास्ते में करेली कला के पास विष्णु सोनी के खेत के सामने आरोपी जागेश्वर ने चारपहिया ईको कार से मोटर साइकिल को टक्कर मारकर डोरीलाल के ऊपर पुनः कार चढ़ा दी। आरोपी ब्रजलाल ने देशी कट्टा से सीताराम को गोली मारकर घायल किया तथा आरोपीगण ओंकार एवम् रामजी ने राइजर पाइप एवम् बका से मारकर घायल किया। अस्पताल पहुचकर डोरीलाल मलाह की मृत्यु हो गई। घटना की रिपोर्ट थाना गोटेगाँव में दर्ज हुई।
प्रकरण में अभियोजन की ओर से पैरवी करते हुए श्रीमति सरिता नामदेव अतिरिक्त लोक अभियोजक ने न्यायालय के समक्ष 30 अभियोजन साक्षियों का परीक्षण करवाकर वैज्ञानिक साक्ष्य प्रस्तुत एवम् तर्क प्रस्तुत किए जिनसे सहमत होकर माननीय न्यायालय ने उक्त दंडादेश पारित किया। प्रकरण के अन्य चार अभियुक्तों को न्यायालय ने संदेह का लाभ देकर दोषमुक्त कर दिया।

समृद्ध किसान, समृद्ध प्रदेश का लक्ष्य , वंदे मातरम गायन के साथ शुरू हुआ कार्यक्रम कृषि कल्याण वर्ष 2026 कार्यशाला में विकास का रोडमैप तय सीएम डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में कृषि, पशुपालन और तकनीक आधारित योजनाओं पर जोर, 55 जिलों के अधिकारी भोपाल में जुटे *भोपाल यश भारत।* मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश को कृषि क्षेत्र में अग्रणी बनाने की दिशा में अभ्युदय मध्यप्रदेश के तहत कृषि कल्याण वर्ष 2026 की राज्यस्तरीय कार्यशाला का आयोजन राजधानी भोपाल स्थित रविंद्र भवन में किया गया। इस महत्वपूर्ण कार्यशाला में प्रदेश के सभी संभागों और 55 जिलों से कृषि विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य समृद्ध किसान, समृद्ध प्रदेश के लक्ष्य को साकार करना रहा, जिसमें कृषि, पशुपालन, सहकारिता, मत्स्य पालन और तकनीकी नवाचारों के माध्यम से किसानों की आय बढ़ाने पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के दौरान जैविक खेती, मिट्टी परीक्षण, ई-विकास प्रणाली और आधुनिक कृषि तकनीकों पर विशेष प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए गए। *सीधे किसानों से जुड़ने का प्रयास करें अधिकारी* अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे सीधे किसानों से जुड़कर योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचाएं और संवाद को मजबूत करें। कृषि विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश में रबी और खरीफ दोनों सीजन के लिए बेहतर तैयारी की जा रही है। उर्वरकों की उपलब्धता पर स्पष्ट किया गया कि डी ए पी , यूरिया और एन पी के सहित सभी उर्वरकों की प्रदेश में कोई कमी नहीं है। साथ ही दुष्प्रचार फैलाने वालों को चेतावनी देते हुए कहा गया कि गलत जानकारी से किसानों में भ्रम न फैलाएं। ई-विकास मॉडल बना मिसाल कार्यशाला में ई-विकास पहल को किसानों तक तकनीक आधारित सेवाएं पहुंचाने का प्रभावी माध्यम बताया गया। जबलपुर, शाजापुर और विदिशा जिलों में इसका पायलट प्रोजेक्ट सफल रहा है जिसे अब पूरे प्रदेश में लागू करने की तैयारी है। *किसानों को हर स्तर पर समर्थन* सरकार द्वारा किसानों को लोन, कृषि यंत्र, उन्नत बीज, उर्वरक, बिजली, सौर ऊर्जा, प्राकृतिक खेती और आपदा के समय मुआवजा जैसी सुविधाएं लगातार उपलब्ध कराई जा रही हैं। प्रदेश में लगभग 55 लाख हेक्टेयर क्षेत्र सिंचित है जिससे उत्पादन क्षमता में वृद्धि हुई है। इसके अलावा मार्केटिंग, सहकारिता, मछली पालन और पशुपालन को भी आय के अतिरिक्त स्रोत के रूप में बढ़ावा दिया जा रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे सोशल मीडिया के माध्यम से भी किसानों को जागरूक करें और नगदी फसलों को बढ़ावा देने की दिशा में काम करें। *चार राज्यस्तरीय कार्यशालाएं होंगी आयोजित* सरकार ने निर्णय लिया है कि वर्ष 2026 के दौरान चार राज्यस्तरीय कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा ताकि योजनाओं की समीक्षा और सुधार लगातार जारी रहे। कुल मिलाकर यह कार्यशाला मध्यप्रदेश को कृषि क्षेत्र में आत्मनिर्भर और समृद्ध बनाने की दिशा में एक मजबूत कदम माना जा रही है जिसमें तकनीक, पारदर्शिता और किसानों से सीधा संवाद प्रमुख आधार बने हैं। संबंधित सभी मंत्रीगण विधायक और अधिकारी गण सम्मिलित रहे
April 30, 2026
Back to top button