भोपालमध्य प्रदेश

नववर्ष पर भोपाल में होगा 25वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

नववर्ष पर भोपाल में होगा 25वां अखिल भारतीय कवि सम्मेलन

डॉ. कुमार विश्वास सहित देशभर के कवि होंगे शामिल

यश भारत भोपाल। राजधानी भोपाल में हिंदू नववर्ष के स्वागत के अवसर पर ‘कर्मश्री’ संस्था द्वारा आयोजित अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का 25वां वर्ष इस बार विशेष उत्साह और भव्यता के साथ मनाया जाएगा। इस आयोजन को लेकर हुजूर विधायक रामेश्वर शर्मा ने रविवार को रविंद्र भवन स्थित अप्सरा रेस्टोरेंट में प्रेस वार्ता आयोजित कर कार्यक्रम की जानकारी दी। प्रेस वार्ता में विधायक शर्मा ने बताया कि हिंदू नववर्ष के अवसर पर ‘कर्मश्री’ संस्था द्वारा आयोजित यह अखिल भारतीय कवि सम्मेलन अपने 25वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। यह कार्यक्रम पिछले कई वर्षों से भोपाल की सांस्कृतिक पहचान बन चुका है और प्रदेश का सबसे भव्य सांस्कृतिक आयोजनों में से एक माना जाता है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष के कवि सम्मेलन में देशभर के प्रसिद्ध और नामचीन कवि भाग लेंगे, जिनमें प्रख्यात कवि कुमार विश्वास भी शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में हास्य, व्यंग्य, श्रृंगार और देशभक्ति से ओतप्रोत कविताओं की प्रस्तुति दी जाएगी, जिससे श्रोताओं को एक यादगार सांस्कृतिक संध्या का अनुभव मिलेगा।
विधायक शर्मा ने कहा कि हिंदू नववर्ष भारतीय संस्कृति, परंपरा और उत्सव का प्रतीक है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से समाज में सांस्कृतिक चेतना और भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने शहरवासियों से इस भव्य कवि सम्मेलन में बड़ी संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील भी की। कार्यक्रम में साहित्य, संस्कृति और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े अनेक गणमान्य नागरिकों के शामिल होने की संभावना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button