जबलपुरमध्य प्रदेश

निगम कर्मचारी कल से हड़ताल पर : नियमितिकरण सहित अनेक मांगों को लेकर करेंगे प्रदेशभर में करेंगे प्रदर्शन

जबलपुर, यशभारत। नगर निगम कर्मचारी संघ कल से अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश व्यापी हड़ताल पर जा रहा है। निगम कर्मचारी नेताओं का कहना है कि निगम के कर्मचारी लगातार अपनी परेशानियों को निगम प्रशासन के सामने रख रहे है बावजूद इसके इनके द्वारा कर्मचारियों की समस्या के समाधान के लिये कोई रास्ता नहीं निकाला गया जिससे व्यथित होकर अब कर्मचारी हड़ताल पर जा रहे है।

गौरतलब है कि निगम के कर्मचारी लगातार नियमितिकरण की मांग सहित अन्य मांगों को लेकर निगम प्रशासन से अपनी मांगे रखते आ रहे है, वही सफाई कर्मचारियों को जिला अस्पताल के कचरे को उठाने के आदेश के बाद ये सभी आक्रोशित है जिस कारण अब वे हड़ताल पर जा रहे है । जिससे निगम की व्यवस्थाएं भी छिन्न भिन्न होगी और स्वच्छता अभियान की तैयारियों को लेकर भी धक्का लगेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu