कटनी

रेत के अवैध परिवहन पर पुलिस की कार्रवाई, उमरियापान ने एक और खितौली पुलिस ने पकड़े तीन टै्रक्टर

कटनी, यशभारत। जिले में रेत के अवैध उत्खनन और परिवहन पर पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में उमरियापान एवं खितौली पुलिस ने अवैध रूप से रेत परिवहन करते मिलने पर चार ट्रैक्टर ट्राली जब्त की है। उमरियापान थाना प्रभारी महेन्द्र जायसवाल ने बताया कि रेत के अवैध परिवहन की सूचना मिलने पर कार्रवाई की गई है। बताया जाता है कि 7 मार्च को एक लाल रंग का नया स्वराज ट्रैक्टर रेत लोड मिला। ट्रैक्टर चालक से रेत परिवहन के सम्बन्ध में कागजात मांगे गए। कोई कागजात नहीं मिलने पर ट्रैक्टर चालक अजीत कोल निवासी बड़ौदा से ट्रैक्टर ट्राली जप्त कर थाना परिसर में खड़ा किया गया। आरोपी चालक के विरूद्ध मामला पंजीबद्ध कर प्रकरण कलेक्टर कार्यालय खनिज विभाग भेजा गया है। कार्रवाई में उपनिरीक्षक भारत सिंह मार्को, कोदू लाल दहिया, अजय सिंह, अजय तिवारी, आशीष झरिया, आरक्षक योगेश पटेल, नीलेश पटेल, मोहन मोबेल, रोहित झारिया की सराहनीय भूमिका रही। इसी तरह खितौली पुलिस ने रेत के खनन की सूचना पर ग्राम करचुलहा खितौली-चंदिया मार्ग के पास अवैध रूप से रेत का परिवहन करते हुए तीन ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया गया है। जांच के दौरान ट्रैक्टर चालक गोविंद सिंह निवासी करचूलहा, शुभम मिश्रा पिता विनोद मिश्रा कुमार निवासी बरवाही टोला हदरहटा एवं रामजी यादव पिता कमल यादव निवासी करचुलहा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। जिस पर टैक्टर जब्त करते हुए वैधानिक कार्रवाई की गई।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button