भोपालमध्य प्रदेश

भोपाल में भांग पीकर नाच रहे 25 वर्षीय प्रोफेसर की संदिग्ध मौत

भोपाल में भांग पीकर नाच रहे 25 वर्षीय प्रोफेसर की संदिग्ध मौत

भोपाल, यश भारत। राजधानी के ऐशबाग थाना क्षेत्र में होली के उत्सव के दौरान एक हृदयविदारक घटना सामने आई है। यहाँ एक निजी कॉलेज के युवा प्रोफेसर की भांग का सेवन करने और दोस्तों के साथ डांस करने के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शुरुआती जांच में डॉक्टरों ने ‘कार्डियक अरेस्ट’ (हार्ट अटैक) की आशंका जताई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान 25 वर्षीय कृष्णा नायक के रूप में हुई है। कृष्णा एक निजी कॉलेज में प्रोफेसर थे और एमपी नगर स्थित एक कोचिंग संस्थान में भी पढ़ाते थे। परिजनों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, होली के दिन कृष्णा अपने दोस्तों के साथ जश्न मना रहे थे। बताया जा रहा है कि उत्सव के दौरान उन्होंने करीब 1 लीटर दूध में भांग की 6 गोलियां मिलाकर पी ली थीं।

डांस के दौरान बिगड़ी तबीयत

​भांग के सेवन के बाद कृष्णा काफी देर तक तेज संगीत पर दोस्तों के साथ डांस करते रहे। कुछ देर बाद उन्हें अचानक घबराहट और तेज बेचैनी महसूस होने लगी। वे आराम करने के लिए अपने एक दोस्त के कमरे में गए, जहां वे अचानक अचेत होकर गिर पड़े। दोस्त उन्हें तुरंत नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button