भोपालमध्य प्रदेश

ईंटखेड़ी में पार्सल ठेकेदार पर गोली चलाने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

ईंटखेड़ी में पार्सल ठेकेदार पर गोली चलाने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार

​भोपाल,यशभारत। शादी समारोह से लौट रहे पार्सल ठेकेदार पर जानलेवा हमला करने वाला शातिर बदमाश परवेज उर्फ नाटू पुलिस के हत्थे चढ़ गया है। पिछले तीन महीनों से फरार चल रहे इस आरोपी को स्टेशन बजरिया पुलिस ने हबीबिया तिराहे के पास से गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना 13 दिसंबर की है जब ईंटखेड़ी थाना क्षेत्र में पार्सल ठेकेदार दानिश अली अपनी पत्नी के साथ एक शादी समारोह से लौट रहे थे। इसी दौरान परवेज उर्फ नाटू ने अपने साथियों के साथ मिलकर उन पर जान से मारने की नीयत से अंधाधुंध फायरिंग की थी। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार था और न्यायालय ने उसके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर रखा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button