मध्य प्रदेशराज्य

किसान की पीट-पीटकर हत्या : पुलिस ने सीआरपीएफ जवान के पिता और भाइयों को किया गिरफ्तार

Table of Contents

ग्वालियर l ग्वालियर में हुई निर्मम हत्याकांड के बाद पुलिस ने मृतक की समधी और उनके बेटों को गिरफ्तार किया है l थाटीपुर थाना पुलिस ने 65 वर्षीय किसान की पीट-पीटकर हत्या के मामले में यह कार्रवाई की है l

बताया जा रहा है कि घटना 20 फरवरी की दोपहर मोहनपुर पुल के नीचे बेहट रोड पर हुई थी। मारपीट के दो दिन बाद अस्पताल में किसान की मौत हो गई थी।

पुलिस के अनुसार, किसान मोटरसाइकिल से शहर से गांव जा रहा था। तभी बोलेरो सवार आरोपियों ने ओवरटेक कर उसे रोका और लात-घूंसों व डंडों से हमला किया। पहले मारपीट का केस दर्ज हुआ था, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद हत्या की धारा जोड़ी गई।

मृतक की पहचान हस्तिनापुर स्थित डबका निवासी 65 वर्षीय राजेंद्र सिंह गुर्जर, पुत्र रतन सिंह गुर्जर, के रूप में हुई। वे किसान थे। उनकी बेटी की शादी पुलंदर गुर्जर के बेटे अनिल गुर्जर से हुई थी। अनिल सीआईएसएफ में पदस्थ है और वर्तमान में बाहर तैनात हैl पुलिस ने पुरंदर सुनील रामू और लव कुश को गिरफ्तार किया हैl दहेज को लेकर विवाद की स्थिति सामने आ रही फिलहाल जांच जारी हैl

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button