मध्य प्रदेशराज्य

चलते मैजिक मालवाहक वाहन में लगी भीषण आग : धमाके से मची अफरा-तफरी, पुलिस जांच में जुटि

Table of Contents

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के डूंडा सिवनी थाना क्षेत्र अंतर्गत साहू कबाड़ा गोदाम के पास एक चलते मैजिक मालवाहक वाहन में अचानक आग लग जाने से हड़कंप मच गया। आग इतनी तेजी से फैली कि कुछ ही मिनटों में पूरा वाहन धू-धू कर जलने लगा। इस दौरान वाहन में तेज विस्फोट भी हुआ, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मैजिक वाहन सड़क पर सामान्य रूप से चल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक वाहन में कोई सामान लोड नहीं था। अचानक वाहन से धुआं निकलता देख चालक ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत वाहन रोक दिया और कूदकर अपनी जान बचाई। चालक की सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

आग लगने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस और दमकल विभाग को सूचना दी। मौके पर पहुंची दमकल टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। आग के दौरान हुए विस्फोट की आवाज दूर तक सुनाई दी, जिससे कुछ समय के लिए क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

घटना के दौरान सड़क पर यातायात भी कुछ समय के लिए प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया और लोगों को सुरक्षित दूरी बनाए रखने की समझाइश दी।

डूंडा सिवनी थाना प्रभारी चेन सिंह उइके ने बताया कि वाहन में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की है। फिलहाल आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर शॉर्ट सर्किट या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई, लेकिन वाहन मालिक को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button