इंदौरग्वालियरजबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

नकली पुलिस वाली ने सेक्स रैकेट पकड़ा!:तीन युवकों के साथ घर में दबिश दी तो भगदड़ मची; महिला को थप्पड़ मारकर मंगलसूत्र छीना

उज्जैन में नकली पुलिस और मीडियाकर्मी बनकर युवती व उसके तीन साथियों ने एक मकान पर दबिश दे दी। उसने सेक्स रैकेट चलाने का आरोप लगाते हुए लोगों को धमकाया। एक महिला को थप्पड़ मारकर उससे मंगलसूत्र छीन लिया। उसने पांच लाख रुपए की मांग की। इस घटना का VIDEO सामने आया, तब पुलिस ने मामला दर्ज किया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। हालांकि, मकान में गलत काम होने की भी बात सामने आई है। VIDEO में लड़के-लड़कियां आपत्तिजनक हालत में दिख रहे हैं।

सुदामानगर की रहने वाली सीमा कुशवाहा ने बताया घटना 23 फरवरी की है। उनकी सहेली सोना ने सुभाषनगर में किराए से मकान लिया है। मैं सामान रखवाने के लिए मदद करने गई थी। इस दौरान उसका पति कुणाल ऑनलाइन मीटिंग कर रहा था। घर पर सोना की सहेली और एक लड़का भी था। मैं उन्हें नहीं जानती। घर का दरवाजा खटखटाने की आवाज आई। दरवाजा खोलते ही चार लोग धड़धड़ाते हुए घुस आए। इनमें एक युवती भी थी। वे बोले- हम पुलिस वाले हैं, साथ में मीडिया भी है। कहने लगे यहां क्या गलत काम चल रहा है।

आरोपियों ने दुष्कर्म के केस में फंसाने की दी धमकी

इस दौरान घर में मौजूद युवक और युवती भाग गए। घर में घुसे लोगों ने मोबाइल से VIDEO बनाना शुरू कर दिया। बोले- यहां गलत काम होता है, सारे सबूत हैं। अभी पांच लाख रुपए दो, नहीं तो दुष्कर्म के केस में फंसा देंगे। जीवनभर जेल में सड़ते रहोगे, मैं बहुत डर गई। एक युवक ने मुझसे मंगलसूत्र मांगा, मैंने मना किया तो थप्पड़ मारकर छीन लिया। फिर मौके पर ही 50 हजार रुपए मांगे, मैंने 30 हजार रुपए दे दिए। इसके बाद परिचित को रिकॉर्डिंग और VIDEO भेज फिर धमकाया कि पांच लाख दो नहीं तो इसे वायरल कर बदनाम कर देंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu