देश

रोमांचक मुकाबले में पाकिस्तान को 2 विकेट से हराकर इंग्लैंड लगातार पांचवी बार सेमीफाइनल में, कप्तानहेनरी ब्रुक का ताबड़तोड़ शतक

नई दिल्ली। टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मैच में आज इंग्लैंड ने पाकिस्तान पल्लेकेले के पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में 2 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। इंग्लैंड के कप्तान हेनरी ब्रुक ने शानदार शतक बनाते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। इसके पहले पाकिस्तान ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट पर 164 रन बनाए। साहिबजादा फरहान ने अर्धशतक जड़ा। लियाम डॉसन ने 3 विकेट झटके। अंत में शादाब खान ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। पाकिस्तान के लिए साहिबजादा फरहान ने 63 रन बनाए। बाबर आजम ने 24 गेंद पर 25 और फखर जमान ने 16 गेंद पर 25 रन बनाए। शादाब खान ने 11 गेंद पर 23 रन बनाए। उस्मान खान ने 8 और सैम अयूब ने 7 रन बनाए। सलमान आगा ने 5 कन बनाए। शाहीन अफरीदी ने 2 रन बनाए। सलमान मिर्जा ने नाबाद 2 रन बनाए। इंग्लैंड के लिए लियाम डॉसन ने 3 विकेट लिए। जोफ्रा आर्चर और जेमी ओवरटन ने 2-2 विकेट लिए। आदिल रशीद ने 1 विकेट लिए। पाकिस्तान ने प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया। फहीम अशरफ की जगह शाहीन अफरीदी प्लेइंग इलेवन में वापसी हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button