देश

NEET की तैयारी को लेकर विवाद बना खूनी मोड़, लखनऊ में बेटे ने की पिता की हत्या

लाइसेंसी राइफल से चली गोली

लखनऊ,एजेंसी। लखनऊ के आशियाना क्षेत्र में एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। 19 वर्षीय युवक पर अपने पिता की गोली मारकर हत्या करने और साक्ष्य छिपाने का आरोप है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। पुलिस के अनुसार मृतक मानवेंद्र सिंह, जो एक पैथोलॉजी संचालक थे, 20 फरवरी से लापता थे। परिवार और पड़ोसियों की सूचना पर गुमशुदगी दर्ज की गई। जांच के दौरान संदेह की सुई बेटे अक्षत प्रताप सिंह की ओर गई। पूछताछ में उसने कथित रूप से अपना जुर्म स्वीकार कर लिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पिता और बेटे के बीच नीट परीक्षा की तैयारी को लेकर अक्सर विवाद होता था। घटना वाले दिन तड़के दोनों के बीच तीखी बहस हुई। आरोप है कि इसी दौरान लाइसेंसी राइफल से चली गोली से पिता की मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस के मुताबिक, घटना के बाद आरोपी ने साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से शव के टुकड़े कर कुछ हिस्से बाहर फेंके और शेष अवशेष घर में रखे एक ड्रम में छिपा दिए। घर से शव के अवशेष बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं। फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए हैं।

विक्रांत वीर (डीसीपी सेंट्रल) ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है, साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि वारदात में किसी अन्य की भूमिका तो नहीं है। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button