
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ड्राइवर को आई ‘मौत की झपकी,तेज रफ्तार बस पलटने से 7 की मौत
![]()
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गोसाईगंज में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बड़े हादसा की खबर सामने आ रही है। हादसा जौखंडी गांव में सोमवार शाम 4:30 बजे के करीब हुआ है। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर तेज रफ्तार बस के अनियंत्रित होकर पलटने की सूचना सामने आई है। हादसे के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई। घटना में सात लोगों की मौत की जानकारी आ रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने किसी से तरह से बस में फंसे लोगों को निकाला। इसके बाद घटना में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कई यात्रियों की हालत नाजुक होने की जानकारी सामने आ रही है। ड्राइवर की एक झपकी ने यात्रियों को मौत के मुंह में पहुंचा दिया।
ड्राइवर को झपकी आने की बात
लखनऊ में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर बस हादसे के लेकर बड़ी जानकारी सामने आ रही है। डबल डेकर बस चालक को झपकी के कारण हादसे की बात कही जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बस चालक को झपकी आ गई। इस कारण बस से उसका नियंत्रण छूट गया। तेज रफ्तार बस पलट गई। इसमें यात्रियों की मौत की बात सामने आई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंची। राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।







